Jaunpur news आम लाद कर आ रही ट्रक खड़ी ट्रक से टकराई, खलासी मौत
आम लाद कर आ रही ट्रक खड़ी ट्रक से टकराई, खलासी मौत
पत्रकार इशरत हुसैन
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के उसरा बाजार में स्थ्ति ज्ञानी ढाबा के पास आम लाद कर आ रही ट्रक सिमेंट लदी खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस घटना में खलासी की मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना बुधवार की रात्री लगभग 11 बजे की है कि आम लाद कर वाराणसी जा रही ट्रक अपनी तेज गति से थी कि आचानक सामने से एक ट्रक आती हुई दिखाई दी। ट्रक सामने से आ रही ट्रक से बचने के लिए वाराणसी जा रहे ट्रक चालक ने अपनी वाहन को बायें तरफ लेकर गया जिससे सड़क किनारे खड़ी सिमेंट लदी ट्रक में जा टकराया। इस दुर्घटना में खलासी सचिन कुमार पासवान उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र राजा पासवान निवासी धर्मागतपुर थाना सूरजपुर जिला रोहतास बिहार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बदलापुर फूलचंद पांडेय सहयोगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचें और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने खलासी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
