Jaunpur news आनन्द दूबे सब इंस्पेक्टर पर चयनित, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

Share

आनन्द दूबे सब इंस्पेक्टर पर चयनित, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
जफराबाद।विकास खंड सिरकोनी के रैभानीपुर निवासी बृजभूषण दूबे के पुत्र आंनद कुमार दूबे का चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा मंगलवार को जारी सब इंस्पेक्टर पद पर हो गया है।जिससे उनके गांव में खुशी का माहौल है। उन्होंने आठवीं तक की शिक्षा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलपुर तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई टी डी इंटर कॉलेज से की। वर्ष 2022 से तिलकधारी डिग्री कॉलेज से बी एससी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए।उनका पहला चयन रेलवे में टीटीई पद पर हो चुका है।
बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलपुर में अपने इस पुरातन छात्र आंनद और उनके पिता बृजभूषण को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक पंकज सिंह ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा बच्चों को बताया कि किस तरह उनके विद्यालय के इस छात्र ने इंटर के बच्चों को कोचिंग और ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई के लिए खर्च निकालकर विपरीत परिस्थितियों में तैयारी जारी रखी। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि वह भविष्य में और ऊंचे पद पर चयनित हों।
आज के इस सम्मान समारोह में प्रभारी प्रधानाध्यापक के अलावा सहायक अध्यापिका मीना श्रीवास्तव,ओमला सिंह,राजदुलारी, माधुरी यादव, सरोज यादव तथा नितेश उपस्थित रहे।

About Author