August 21, 2026

Jaunpur news बोलेरो की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत

Share

बोलेरो की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत

जौनपुर। सरपताहां थाना क्षेत्र के रूदौली गांव के पास बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। युवक और युवती को टी टेट की परीक्षा दिलाकर लौट रहा था। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि य​ह दुर्घटना बुधवार दिन के लगभग 11 बजे की है। लिटिल वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी गंगोली अपने साथ नेहा वर्मा उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी करनपुर थाना लंभूआ जिला सुल्तानपुर को परीक्षा दिलाने के लिए अपनी बाइक से गया था। वापस लौटते समय बोलेरो ने इन्हें टककर मार दिया। बोलेरो के टककर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयें। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही यह खबर दोनों के घर पहुंची तो दोनों के गांव में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ पुलिस ने दोनों की लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नेहा वर्मा के बारे में बताया गया कि वह लिटिल की रिश्तेदार थी।

About Author