Jaunpur news डे गवर्नेंस अभियान में मड़ियाहूं तहसील ने जारी किए 698 प्रमाणपत्र, आवेदकों को मौके पर मिली राहत
डे गवर्नेंस अभियान में मड़ियाहूं तहसील ने जारी किए 698 प्रमाणपत्र, आवेदकों को मौके पर मिली राहत
रिपोर्टर दीपक शुक्ला
मड़ियाहूं, जौनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को त्वरित एवं पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार, 29 जून 2026 को तहसील मड़ियाहूं परिसर में वन डे गवर्नेंस अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत विभिन्न प्रमाणपत्रों एवं आवश्यक सेवाओं से संबंधित आवेदनों का उसी दिन निस्तारण कर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए।
अभियान के दौरान आय प्रमाणपत्र 287, जाति प्रमाणपत्र 174, निवास प्रमाणपत्र 182, खतौनी में नाम संशोधन 30, राशन कार्ड में संशोधन 2, नए राशन कार्ड 2 तथा जन्म प्रमाणपत्र 21 जारी किए गए। इस प्रकार कुल 698 सेवाओं का एक ही दिन में निस्तारण कर आवेदकों को तत्काल लाभ प्रदान किया गया।
उपजिलाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि वन डे गवर्नेंस का उद्देश्य नागरिकों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत दिलाना तथा समयबद्ध तरीके से सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी जनसेवा संबंधी प्रकरणों का पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार राकेश कुमार, नायब तहसीलदार अमित सरोज, नायब तहसीलदार संदीप गुप्ता तथा नायब तहसीलदार कृति सहित तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के सफल संचालन पर आवेदकों ने प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।
