Jaunpur news बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे, छह घायल।

IMG-20251202-WA0007
Share

बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे, छह घायल।

जौनपुर।

थाना लाइन बाजार क्षेत्र के चाँदपुर गाँव में पुरानी रंजिश व बच्चों के झगड़े को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए, जिसमे दोनों पक्ष से छह लोग घायल हो गए।
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के आकाश गौतम ने गुरूवार की रात थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम छह बजे के करीब उनके पड़ोसी अरविंद, किशन ने पुरानी रंजिश और बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर उन्हें गाली गलौज देने लगे, जिस पर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट में एक पक्ष से आकाश गौतम, रमला देवी एवं दूसरे पक्ष से रूपा, प्रिया, सोमिया, संजली घायल हो गई। दोनों पक्षों से घायलों द्वारा थाने पर तहरीर दी गई। जिस पर पुलिस ने देर रात एक तरफ से चार और दूसरे तरफ से तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।