Jaunpur news आंधी तूफान से दीवाल गिरने से चार लोग दबे,दो की हालत गम्भीर

IMG-20260611-WA0042
Share

आंधी तूफान से दीवाल गिरने से चार लोग दबे,दो की हालत गम्भीर
जफराबाद।क्षेत्र के सुल्तानपुर बिहरोजपुर गांव में भोर में आये तेज आंधी तूफान एक मकान की दीवार सटे हुए मकान व पतरे पर गिर गयी।जिसमे दबकर एक मासूम सहित चार लोग घायल हो गए।घायलों में दो लोगों की चोट गम्भीर बतायी जा रही है।
उक्त गांव निवासी जगधारी यादव व पंधारी यादव के मकान से सटकर उनके पड़ोसी जगदीश यादव का मकान है।भोर में आये आंधी तूफान में पंधारी व जगधारी यादव के मकान की एक दीवार जगदीश यादव के मकान तथा मकान से लगे तीन सेड पर गिर गयी।दीवार गिरने से जगदीश का तीन सेड तथा मकान की दीवार गिर गयी।जिसके नीचे सो रही जगदीश यादव की पत्नी रेखा देवी 45 वर्ष, उनकी पुत्री प्रिया याद6 18 वर्ष, तथा उनका 18 वर्षीय पुत्र तथा छह वर्षीय नाती दब गए।दीवार गिरने के बाद शोर शराबा होने लगा।आनन फानन में गांव के लोग मौके पर पहुंचकर सभी को मलबे से बाहर निकाला।उसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया।वहां पर गम्भीर रूप से घायल रेखा देवी तथा प्रिया यादव को भर्ती करके उपचार चल रहा है।बाकी दोनो को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।