Jaunpur news पड़ोसियों ने महिला पर टँगारी से हमला कर किया घायल

IMG-20251202-WA0007
Share

पड़ोसियों ने महिला पर टँगारी से हमला कर किया घायल
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर गांव में पुरानी रंजिश में एक 45 वर्षीय महिला को टँगारी व डंडे से मारकर घायल कर घायल कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।
ऊक्त गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी सन्तोष यादव को पुरानी रंजिश में पड़ोस के ही दो युवक तथा उनकी माँ ने गाली गलौज देने लगे।जब सुशीला देवी ने गाली देने से मना किया तब उन लोगों ने सुशीला को टँगारी तथा डंडे से मारने पीटने लगे।सिर पर चोट लगने से सुशीला बेहोश हो गयी।उसे आनन फानन में निजी चिकित्सालय ले जाया गया।वहाँ अभी उसका उपचार चल रहा।सुशीला के पति सन्तोष यादव बुधवार को मुम्बई से घर आया।उसने घटना की तहरीर पुलिस को दिया।थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जाएगी