Jaunpur news पेयजल की किल्लत को लेकर नगरवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन।

Share

पेयजल की किल्लत को लेकर नगरवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर किया प्रदर्शन।
इस भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशान है मझलेपुर वार्ड के वासी।
जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के मझलेपुर वार्ड में लगातार कई दिनों से पेयजल न मिलने पर गुस्साए नगरवासियों ने नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा पानी की समस्या से निजात पाने के लिए कार्यालय में ज्ञापन दिया। नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त नगर पंचायत के वार्ड संख्या दस मझलेपुर में नगर पंचायत के द्वारा नाली बनवाया जा रहा है जिसके चलते जल निगम पानी की सप्लाई का पाइप क्षति ग्रस्त हो गया है। नगरवासियों ने कहा कि इस भीषण गर्मी में लोग पेयजल के लिए परेशान है। उन्होंने ने बताया कि कई बार नगर पंचायत के जिम्मेदार लोगों को उक्त समस्या से अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा अभी तक क्षति ग्रस्त पाइप को ठीक नहीं कराया गया। पानी न मिलने से गुस्साएं नगर वासियों कार्यालय पर पहुॅचकर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया की नगर पंचायत के सभी जिम्मेदार लोग कुम्भ कर्णी निंद्रा में लीन है। नगरवासियों ने कहा जहां एक तरफ सरकार पीने के पानी को लेकर तरह-तरह की योजनाएं चला रही है वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के लोग सरकार की योजनाओं को मुंह चिढ़ा रहे हैं। इस दौरान हमीदुल्ला, शम्सुद्दीन, साहिल अंसारी, अब्दुल कय्यूम, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद आदिल, प्रदीप कुमार,शाहनवाज,अरमान,आरिफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About Author