Jaunpur news आजाद बिन्द हत्याकांड में आप पार्टी नेता पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, सांसद संजय सिंह ने फोन पर की बात पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

Share

जौनपुर: आजाद बिन्द हत्याकांड में आप पार्टी नेता पहुंचे पीड़ित परिवार के घर, सांसद संजय सिंह ने फोन पर की बात पीड़ित परिवार को दिया न्याय का भरोसा

जौनपुर।
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के बडउर, खेतासराय में हुए चर्चित आजाद बिन्द दूल्हा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे पीड़ित परिवार के घर । इस दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फोन पर परिवार से बात कर पूर्ण न्याय का आश्वासन दिया।

AAP नेताओं ने की मुलाकात, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
AAP के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशी प्रांत सूर्य नारायण सिंह, (मुन्ना), विशाल यादव और तीर्थराज यादव पीड़ित परिवार से मिलने बडउर पहुंचे। उन्होंने परिवार की पूरी बात सुनी और सांसद संजय सिंह से सीधे फोन पर वार्ता करवाई।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की आवाज जरूरत पड़ने पर संसद में उठाई जाएगी। साथ ही प्रशासन से बात कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करवाई जाएगी।

पीड़ित परिवार का आरोप: 6 में से 3 आरोपी अब भी फरार
परिवार ने बताया कि मुकदमे में 6 लोगों का नाम दिया गया था, लेकिन अब तक केवल 3 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। शेष 3 आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं।

प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशी प्रांत सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि जिन आरोपियों के नाम मुकदमे में दर्ज हैं, वे प्रभावशाली और दबंग हैं। आरोप है कि उनकी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जौनपुर सदर विधायक एवं मंत्री गिरीश यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ तस्वीरें हैं, जिस कारण गिरफ्तारी में देरी हो रही है। आप नेताओं ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर स्तर पर कानूनी और प्रशासनिक सहयोग दिया जाएगा।

About Author