September 1, 2026

Jaunpur news समरसेबल पंप चालू करते समय करंट की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम

IMG-20251229-WA0002
Share


समरसेबल पंप चालू करते समय करंट की चपेट में आए व्यक्ति की मौत, गांव में मचा कोहराम
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के समदहा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली के करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, समदहा गांव निवासी राज बहादुर यादव (लगभग 55 वर्ष) सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में लगे समरसेबल पंप को चालू करने के लिए स्विच ऑन करने गए थे। बताया जा रहा है कि स्विच बोर्ड में पहले से ही करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन और आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About Author