Jaunpur news अम्मा हॉस्पिटल में नि:शुल्क तीन दिवसीय आयुर्वेदिक शिविर आज

Share

अम्मा हॉस्पिटल में नि:शुल्क तीन दिवसीय आयुर्वेदिक शिविर आज

जौनपुर।
जेसीज चौराहा स्थित अम्मा हॉस्पिटल एवं पंचकर्म केन्द्र पर तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया है। आगामी 10 अप्रैल से शुरू होने वाला यह शिविर 12 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चलेगा। प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए हॉस्पिटल की प्रख्यात पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. कुसुम पाण्डेय ने बताया कि शिविर में जोड़ों का दर्द, साइटिका, पुरूष व महिला बांझपन, बालों का सफेद होना, पेट की समस्या, हाईपरएसिडिटी (अम्लता), चिंता (एंग्जायटी), अवसाद (डिपे्रशन), पीसीओडी, मासिक धर्म संबंधी समस्याएं, सिर के बालों का झडऩा, इरिटेवल वॉवेल सिंड्रोम, नींद की समस्या, अनमिया, सोरायसिस, एलर्जी संबंधी रोग समेत विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। परामर्श लेने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। संबंधित मरीज किसी भी समय अस्पताल से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी आयुर्वेदिक उपचार भी रियायती दरों पर उपलब्ध है।
इस दौरान नेत्र सर्जन डॉक्टर अजय पाण्डेय सहित हॉस्पिटल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

About Author