Jaunpur news शिक्षा राष्ट्र के विकास में अहम:-बीएसए

Share

शिक्षा राष्ट्र के विकास में अहम:-बीएसए
जफराबाद।पीएमश्री कम्पोजिट विद्यालय नाथुपुर में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए बीएसए गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के विकास में अहम है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास के लिए अहम है।असम्भव है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंसराज सिंह ने कहा कि हमे शिक्षा को लेकर बच्चों के साथ अभिभावकों को भी मेहनत करनी चाहिए।उनकी मेहनत उनके बच्चों का भविष्य सवार सकती है।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी आशुतोष सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज को सही दिशा दिखाता है।शिक्षक कभी सेवानिवृत्त भी नही होते।वे पूरे जीवन समाज को अच्छी राह दिखाने का काम करते है।इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया।तत्पश्चात अतिथियों का प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल,लक्ष्मीकांत सिंह,शिवम कुमार सिंह ‘रानू’,रविचन्द यादव,रामदुलार यादव,लाल साहब यादव,राजेश बहादुर,राघवेंद्र सिंह,उषा सिंह,भारती सिंह आदि ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।इसके बाद ब्लॉक के आठ सेवानिवृत्त शिक्षकों रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, आनंद कुमार मौर्य,कृपाशंकर सिंह,कुसुम सिंह,प्रतिमा सिंह,अमरावती देवी,उर्मिला कुमारी को बीएसए श्री पटेल ने अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।उसके बाद स्कूल के टॉपर बच्चों को बंसराज सिंह व समाजसेवी आशुतोष सिंह ने सम्मानित किया।बच्चो ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।उसके बाद स्कूल चलो अभियान की रैली को अतिथियों ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम में सिरकोनी ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह,राजेश पांडेय,योगेश श्रीवास्तव, आनद सिंह,विनय कुमार सिंह,आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह ने किया।कार्यक्रम के अंत मे प्रधान सुचिता सिंह तथा अरविंद शुक्ल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Author