Jaunpur news सड़क दुघर्टनाओं पर सख्ती: थाना प्रभारी लाइन हाजिर, क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध प्रारम्भिक जांच

Share

सड़क दुघर्टनाओं पर सख्ती: थाना प्रभारी लाइन हाजिर, क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध प्रारम्भिक जांच

डीजीपी राजीव कृष्ण ने एक उच्चस्तरीय बैठक में सड़क दुघर्टनाओं में अपेक्षित सुधार नहीं करने पर सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। जौनपुर के क्षेत्राधिकारी यातायात गिरेन्द्र कुमार सिंह के विरुद्ध प्रारम्भिक जांच के आदेश दिये हैं।ज़ीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट की समीक्षा में लापरवाह पाये गये पुलिस कर्मियों पर डी जी पी ने यह सख्ती दिखाई है। प्रदेश में चयनित 487 थानों में 46 थाने ऐसे पाये गये जहां सड़क दुघर्टनाओं वृद्धि हुई है 05 थाने ऐसे मिले जहां सड़क दुघर्टनाओं में अत्यधिक वृद्धि हुई।इन पांचों थानों के थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।इसी पांच थानों में एक थाना जौनपुर का सिकरारा थाना भी है। अन्य चार थाने जो टाप फाइव की सूची में शामिल हैं वाराणसी कमिश्नरेट का चोलापुर, गोरखपुर का कैम्पियरगंज, बाराबंकी का रामसनेही घाट और कन्नौज का छिबरामऊ। इसके अलावा बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक के विरुद्ध भी प्रारम्भिक जांच के आदेश दिये गये हैं।

About Author