Jaunpur news स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर बच्चों का नामांकन कराकर स्कूल भेजने के लिए किया गया प्रेरित

Share

स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर बच्चों का नामांकन कराकर स्कूल भेजने के लिए किया गया प्रेरित।

जौनपुर।

बुधवार को करंजाकला के न्याय पंचायत पचेवरा में शिक्षको एवं छात्रों के द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय स्कूल चलो अभियान की रैली निकली गई । कंपोजिट विद्यालय पचेवरा में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों के साथ स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम पर चर्चा हुई तथा अपनी-अपनी कक्षा में उच्च अंक से उत्तीर्ण छात्रों को अंक पत्र भी वितरित किया गया ।कंपोजिट विद्यालय पचेवरा के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार मिश्रा ने सभी प्रधानाध्यापको एवं छात्रों तथा एकेडमिक रिसोर्स पर्सन को धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस कार्यक्रम में प्रशांत कुमार मिश्रा, सुधीर सिंह, सुरेश कुमार मौर्य, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजय राय, शैलेन्द्र सिंह, आलोक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। नोडल शिक्षक संकुल जया श्रीवास्तव ने स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डाला है।

About Author