September 1, 2026

Jaunpur news युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

IMG-20260408-WA0018
Share


सुबह-सुबह मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, पहचान के बाद जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर के केराकत तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरोनी पूरब पट्टी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान मंगरु के रूप में हुई, जो वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित लश्करपुर गांव निवासी निहोरी का पुत्र बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे घटना की जानकारी मिली थी। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है, जिससे घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

About Author