September 1, 2026

Jaunpur news जौनपुर में गुंडागर्दी सैलून में घुसकर युवक पर हमला, बुरी तरह घायल

IMG-20260406-WA0058
Share

जौनपुर में गुंडागर्दी सैलून में घुसकर युवक पर हमला, बुरी तरह घायल
जौनपुर। जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी इलाके का है, जहां सैलून की दुकान पर बैठे एक युवक पर दबंगों ने अचानक हमला कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, मोनू सोनी नामक युवक रोज की तरह काम से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में एक नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने के लिए रुक गया। तभी अचानक 5 से 6 हमलावर वहां पहुंचे और उसे घेरकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया।
हमले में युवक के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों ने घटना को लेकर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

About Author