September 1, 2026

Jaunpur news गोधना में होली मिलन समारोह में सोलंकी परिवार का भव्य जुटान, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

IMG-20260406-WA0053
Share

गोधना होली मिलन समारोह में सोलंकी परिवार का भव्य जुटान, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

ग्रामसभा गोधना, जनपद जौनपुर में जय सोलंकी सेवा समिति के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख समाजसेवी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सोलंकी परिवार के सदस्य ज्ञानप्रकाश सिंह जी ने की। इस अवसर पर सोलंकी परिवार के सदस्यों, अभिभावकों एवं युवा साथियों की बड़ी संख्या में उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में ज्ञानप्रकाश सिंह जी ने समाज में एकता, सद्भाव एवं आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्होंने युवाओं की प्रगति के लिए शिक्षा, रोजगार एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को गंभीरता से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जनपद के 16 गांवों से आए सोलंकी परिवार के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान समाज के गौरवशाली व्यक्तित्वों का स्मरण किया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। पूरा आयोजन हर्षोल्लास, पारंपरिक उत्साह एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीप्रकाश सिंह (IAS, पूर्व प्रमुख सचिव, नगर विकास, उत्तर प्रदेश सरकार), योगेंद्र नाथ सिंह (सलाहकार समिति अध्यक्ष), वंशलोचन सिंह (संयोजक) एवं जीतेन्द्र प्रताप सिंह (कार्यकारिणी अध्यक्ष) महामंत्री राजनाथ सिंह उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नत्थू सहित अनेक गणमन सहितसहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

आयोजन की सफलता का श्रेय सोलंकी राजपूत वंश की कुलदेवी माँ क्षेमंकरी की कृपा, वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन तथा युवा साथियों के समर्पित प्रयास को दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करना, राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर दीपक सिंह, पंकज सिंह, वेद प्रकाश सिंह “बेदी”, राजन सिंह, सुनील सिंह “मुन्ना”, इन्द्रबहादुर सिंह, सुनील सिंह “प्रधान”, सुशील सिंह (पहलवान), श अजय सिंह, शइंद्रसेन सिंह, विद्याप्रकाश सिंह, श्संतोष सिंह, सत्यम सिंह “भोले”, विमल सिंह सहित सभी युवा साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

About Author