September 1, 2026

Jaunpur news देवकली में ठेकेदार पर जानलेवा फायरिंग, बाल-बाल बचे; मिस्त्री से विवाद के बाद वारदात

IMG-20260406-WA0033
Share

देवकली में ठेकेदार पर जानलेवा फायरिंग, बाल-बाल बचे; मिस्त्री से विवाद के बाद वारदात

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकली गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने विद्युत विभाग के एक ठेकेदार को निशाना बनाकर घर में घुसकर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि ठेकेदार को कोई गोली नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक, देवकली निवासी उदय प्रताप यादव, जो झारखंड में विद्युत विभाग के ठेकेदार हैं, हाल ही में अपने गांव आए हुए थे। उनके घर के प्रथम तल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ दिन पहले टाइल्स को लेकर मिस्त्री से उनका विवाद हो गया था।
आरोप है कि इसी रंजिश में सोमवार को मिस्त्री अपने साथियों के साथ कई बाइकों पर सवार होकर ठेकेदार के घर पहुंचा। हमलावरों ने उदय प्रताप यादव को बाहर बुलाया और जैसे ही वह बरामदे में पहुंचे, एक बदमाश ने उन पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली पास में रखी चौकी में जा लगी, जिससे उनकी जान बच गई।
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। ठेकेदार ने पीछा करने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह मामूली रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।

About Author