Jaunpur news नाथुपुर गांव को मिला राम मनोहर लोहिया अवार्ड
नाथुपुर गांव को मिला राम मनोहर लोहिया अवार्ड
जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के स्मार्ट ग्राम पंचायत नाथुपुर को वाराणसी मण्डल में राम मनोहर लोहिया अवार्ड दिया गया।इस अवार्ड के मिलने से जनपद के ग्राम पंचायत से जुड़े अधिकारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त किया।
शासन द्वारा पूरे प्रदेश में 18 स्मार्ट गावो का चयन करना था।जिसमे वह गांव ही सूची में थे जहां पिछले पांच वर्ष में विकास के कार्य अधिक हुए थे।ग्राम पंचायत स्मार्ट बन चुकी थी।इस अवार्ड के साथ दो लाख रुपये ग्राम निधि के खाते में आ चुका है।एडीओ पंचायत रत्नेश सोनकर ने बताया कि इस अवार्ड के साथ जो दो लाख का धन आया है।शासन का निर्देश है कि उक्त धन से पंचायत कार्यालय पर तकनीकी एवं इंटरनेट सेवाओं के लिये कनेक्शन की उपलब्धता, रूफ टाप सोलर पैनल,वीसी के लिये स्मार्ट टीवी कम्प्यूटर,बायोमैट्रिक उपस्थिति,फोटो कापियर,आदि की व्यवस्थाओं तथा निरंतरता के लिए है।कार्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी,आनलाइन एप्लिकेशन,विकास प्रशिक्षण,आदि के कार्य होंगे।श्री सोनकर ने बताया ग्राम पंचायत नाथुपुर को मुख्यमंत्री अवार्ड भी मिला है।इसके लिए 20 लाख की धनराशि भी आ चुकी है।ग्राम प्रधान श्रीमती सुचिता सिंह ने बताया मुझ8 अवार्ड से जो 20 लाख रुपये ग्राम निधि के खाते में आये हैं।उनसे अब गांव में विकास के आवश्यक कार्यो को गति मिलेगी।बीडीओ नीरज जायसवाल ने बताया कि सिरकोनी ब्लॉक का नाथुपुर ग्राम पंचायत पिछले पांच वर्ष में विकास के कार्यो के लिए केंद्र व राज्य सरकारों से सम्मानित हो चुकी है।
