September 1, 2026

Jaunpur news रेलवे ट्रैक पर मिली किशोरी की लाश की हुई पहचान, परिजनों ने बताई दर्दनाक वजह

IMG-20251202-WA0007
Share

रेलवे ट्रैक पर मिली किशोरी की लाश की हुई पहचान, परिजनों ने बताई दर्दनाक वजह
जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात किशोरी की लाश की पहचान होने के बाद मामला और भी भावुक हो गया है। मृतका की पहचान प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर ढकवा गांव निवासी श्रद्धा गुप्ता के रूप में हुई है।
परिजनों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले श्रद्धा के सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। इसी कारण आशंका जताई जा रही है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं इलाके में भी शोक का माहौल

About Author