Jaunpur news उच्च प्राथमिक विद्यालय करौरा में टॉपर बच्चों को किया पुरस्कृत
उच्च प्राथमिक विद्यालय करौरा में टॉपर बच्चों को किया पुरस्कृत
मछलीशहर,जौनपुर।
विकास खंड सुजानगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय करौरा में बुधवार को समारोह आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के कक्षा आठवीं के प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इसके अलावा सुजानगंज ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र बिंद के सम्मान में उन्हें विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में पूर्व में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी अमर दीप जायसवाल ने विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को साइकिल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को बैग तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को भार्गव डिक्शनरी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक हरिश्चंद्र बिंद को भी अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने उनके शिक्षण कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में रोहित कुमार यादव (ब्लॉक अध्यक्ष मछलीशहर),अखिलेश यादव (एआरपी), जंग बहादुर यादव (एआरपी), विजय कुमार यादव, सहेंद्र कुमार, राजेश यादव (पूर्व एआरपी), राजेश यादव, राहुल, सुशील, लाल मोहम्मद, सत्य सिंह (एसएमसी अध्यक्ष) सहित करौरा गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।
