Jaunpur news पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने मनाया काला दिवस, कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन
जौनपुर:
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के आह्वान पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को जनपद जौनपुर समेत पूरे प्रदेश में शिक्षकों और कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर ‘काला दिवस’ मनाया। इस दौरान एनपीएस (नई पेंशन योजना) और यूपीएस (यूनिफाइड पेंशन स्कीम) के विरोध में शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने की जोरदार मांग उठाई।
जनपद जौनपुर में जिला इकाई के पदाधिकारियों के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद बड़ी संख्या में शिक्षक जिला मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा, जिसमें पांच प्रमुख मांगों के शीघ्र निस्तारण की अपील की गई।
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, शिक्षा व्यवस्था में निजीकरण पर रोक, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण, सेवा शर्तों एवं सुरक्षा से जुड़ी धारा-21 को यथावत लागू करना, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करना और आठवें वेतन आयोग की रिपोर्ट जल्द लागू करना शामिल है।
बीआरपी इंटर कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वर्ष 2005 से लागू की गई नई पेंशन योजना और हाल ही में लाई गई यूपीएस दोनों ही शिक्षक-कर्मचारियों के हित में नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये योजनाएं अस्थिर और बाजार आधारित हैं, जो कर्मचारियों के भविष्य को असुरक्षित बनाती हैं।
कार्यकारी जिला अध्यक्ष रितेश कुमार ने कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिक्षकों की पीड़ा को सरकार तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि पुरानी पेंशन जैसी न्यायोचित मांग पर गंभीरता से विचार किया जा सके।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र सेन समेत कई शिक्षक नेताओं ने भी एनपीएस और यूपीएस को समाप्त करने की मांग दोहराई। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद
