September 1, 2026

Jaunpur news रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात किशोरी की लाश, इलाके में फैली दहशत

IMG-20251202-WA0007
Share


रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात किशोरी की लाश, इलाके में फैली दहशत
जौनपुर
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि हरपालगंज रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक किनारे एक युवती का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है। उसका कद करीब 5 फीट, रंग सांवला था। वह पीले रंग की कुर्ती, नीली लेगी और लाल हवाई चप्पल पहने हुई थी।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और किशोरी की पहचान के प्रयास जारी

About Author