Jaunpur news जौनपुर में महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित जांच के आदेश

IMG-20260331-WA0024
Share

जौनपुर में महिला से बदसलूकी का वीडियो वायरल, सिपाही निलंबित जांच के आदेश

जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला के साथ कथित रूप से अभद्रता और मारपीट करते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।
घटना सुरेरी थाने के मुख्य गेट के पास की बताई जा रही है, जहां पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक युवक और उसके साथ मौजूद महिला के साथ पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर मामला बिगड़ गया और पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला विरोध कर रही है और घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रही है। इसी बीच एक सिपाही आक्रोशित हो जाता है और महिला के साथ मारपीट करता दिखाई देता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई की है। संबंधित सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।