August 15, 2026

Jaunpur news मिशन शक्ति केंद्र के प्रयास से दो पक्षों में हुआ समझौता।

Share

मिशन शक्ति केंद्र के प्रयास से दो पक्षों में हुआ समझौता।

जौनपुर।

मिशन शक्ति केंद्र पर मंगलवार को आपसी विवाद के समाधान की एक सराहनीय पहल सामने आई। ग्राम भैसनी, थाना सरायख्वाजा निवासी आवेदिका नसीबुन निशा पुत्री बिसमीला और विपक्षी मोहम्मद असलम पुत्र जान मोहम्मद के बीच चल रहे विवाद को लेकर मिशन शक्ति केंद्र पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को स्थानीय थाने पर बुलाया गया, जहां महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच विस्तृत वार्ता की गई। महिला थाना प्रभारी द्वारा आपसी संवाद और समझाइश के बाद दोनों पक्ष के विवाद को खत्म करवा दिया गया और दोनो पक्ष आपसी सहमति से राजी हो गए और लिखित रूप में सुलह समझौता कर लिया। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने बताया कि अब दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद या विवाद शेष नहीं है।

About Author