Jaunpur news मशाल जुलूस निकाल कर शिक्षक दिखाएंगे अपनी ताकत, राजेश सिंह

Share

इन्द्रजीत सिंह मौर्य की रिपोर्ट

मशाल जुलूस निकाल कर शिक्षक दिखाएंगे अपनी ताकत, राजेश सिंह

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ शिक्षकों की सेवा सुरक्षा को लेकर सतर्क व कटिबध है

जौनपुर।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह मुन्ना ने कहा कि शिक्षक महासंघ अभियान की शुरुआत इस उद्देश्य को लेकर की गई है कि प्रत्येक शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की लड़ाई के लिए हम कटिबद्ध हैं। वह सोमवार को बीआरसी करंजाकला में आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिकाओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय के संदर्भ में टेट परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए सरकार एवं केंद्रीय अधिकारियों के समक्ष विधिक पहलुओं को रखना है। महासंघ के द्वारा यह अभियान प्रदेश से लेकर देशव्यापी स्तर पर लगभग 23 शिक्षक संगठनों की एक जुटता में चलाया जा रहा है l
आंगनवाड़ी अध्यक्ष सरिता सिंह नें कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आरटीई एक्ट 2009 लागू होने से पहले नियुक्त किए गए शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बाध्य करना अनुचित है।
एआर पी संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने कहा कि विभागीय नियमों की अनदेखी कर सेवा शर्तों का पालन नहीं हो रहा है। डॉ सुरेश मौर्य एआरपी ने बताया कि एक शिक्षक नियुक्ति के समय एनसीईटी द्वारा निर्धारित सभी योग्यताओं को पूरा कर चुके थे ऐसे में नौकरी के 22 से 25 वर्ष सेवा करने के बाद अपने बच्चों की उम्र के छात्रों के साथ बैठकर परीक्षा देना ना केवल कठिन है बल्कि तर्कसंगत भी नहीं है।
महासंघ की एवं विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम मूरत ने कहा कि 23 अगस्त सन 2010 की अधिसूचना के विपरीत नियम लागू करना और शिक्षकों को परीक्षा देने के लिए बाध्य करना मानसिक उत्पीड़न के समान है।
वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 13 अप्रैल को चार बजे बी आर पी इंटर कॉलेज के मैदान से विशाल मशाल जुलूस शहीद स्तंभ कलेक्ट्रेट विकास भवन जौनपुर में ज्ञापन दिया जाएगा ।
प्रशांत मिश्रा ने कहा कि सरकार अगर ऐसे आंदोलन से नहीं चेती तो भारी खामियाजा उठाना पड़ेगा ।इस तरह यह अभियान शिक्षक समुदाय की एक जुटता और अपनी आवाज को कानूनी तथा लोकतांत्रिक माध्यम से पहुंचने का प्रयास है।

बाक्स

बैठक में यह भी रहे मौजूद
जौनपुर। मशाल जुलूस की सफलता के लिए शिक्षक नेता राजेश सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह भी मौजूद रहे। जिसमें सुमन देवी अजीत कुमार, श्रीपाल यादव , सुशीला देवी रामसागर, राजेश, गौतम अशोक, संदीप सिंह, अजय, रणजीत सिंह, विकास जायसवाल अजय सिंह, किरन, सुनीता पालl
बैठक का संचालन राम मूरत यादव जिला अध्यक्ष ने किया ।

About Author