August 16, 2026

Jaunpur news नशा त्यागें, खेल से भविष्य सँवारें : मंत्री गिरीश यादव

Share

नशा त्यागें, खेल से भविष्य सँवारें : मंत्री गिरीश यादव

जौनपुर। हमाम दरवाजा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में आयोजित ग्रेजुएशन डे समारोह सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सनबीम वाराणसी की चेयरपर्सन पूजा मधोक की गरिमामयी उपस्थिति रही,मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि नशा जीवन और भविष्य दोनों को बर्बाद करता है, जबकि खेल शारीरिक एवं मानसिक विकास का सशक्त माध्यम होने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ। विशिष्ट अतिथि पूजा मधोक ने अपने संबोधन में शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। अध्यक्ष डॉ. अब्दुल कादिर खान ने अपने स्वागत भाषण एवं संबोधन में विद्यार्थियों को परिश्रम, लगन और सदाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए शिक्षा को सफलता की कुंजी बताया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ. अलका गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डायरेक्टर जारिया जैनब, सीबीएसई कोऑर्डिनेटर पंकज, सुबोध डे, मोहम्मद उजैर जितेंद्र यादव, सुभाष यादव, आर.पी. सिंह, डॉ. विमला सिंह, डॉ. अम्बर खान, अहमद अब्बास खान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन फातिमा ने किया तथा अंत में समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

About Author