Jaunpur news नवारंभ उत्सव में दी योजनाओं की जानकारी

IMG-20260328-WA0030
Share

नवारंभ उत्सव में दी योजनाओं की जानकारी

जफराबाद

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उचवा हौज में आज नवारंभ उत्सव मनाया गया। इसमें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ संचालित योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित को-लोकेटेड बालवाटिका के में जानकारी दी।

प्रधानायद्यपिका पूनम मिश्रा ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को बालवाटिका के रूप में विकसित कर तीन से चार वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए अनौपचारिक शिक्षा दी जा रही है। 2030 तक शत-प्रतिशत पूर्व प्राथमिक शिक्षा के लक्ष्य को महत्वपूर्ण बताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। कार्यक्रम को अधयापक गौरव सिंह मंजू यादव और खालिद अफजाल ने संबोधित किया।
इस दौरान अभिभावक दिनेश कुमार, मालती देवी ,नीलम , प्रभावती , नगेन्द्र , शुषमा देवी , सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।