August 22, 2026

Jaunpur newsvकल खाना खाने की फुर्सत नहीं दे रहे थे ग्राहक आज ग्राहकों का इंतजार

Share

कल खाना खाने की फुर्सत नहीं दे रहे थे ग्राहक आज ग्राहकों का इंतजार

पिछले दो तीन दिन से पेट्रोल पम्पों पर डीजल पेट्रोल को लेकर मारामारी मची हुई थी लेकिन शनिवार को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है । मछलीशहर विकास खंड के गोधना पेट्रोल टंकी पर प्रबंधक ने बताया कि कल ग्राहक खाना खाने की फुर्सत नहीं दे रहे थे आज इक्के दुक्के ग्राहक आ रहें हैं। जबकि उनके पास पर्याप्त तेल है। उन्होंने बताया कि कल अफवाहों का बाजार गर्म था।

गौरतलब है कि डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाये जाने से लोगों को लग रहा है कि तेल के दाम बढ़ने के बजाय घट भी सकते हैं ऐसे में पेट्रोल पंपों पर आज भीड़ कम दिख रही है।जो तेल की जमाखोरी में लगे हुए थे उन्हें भी तेल के दाम कम होने का डर सताने लगा है।

About Author