Jaunpur news विद्युत विभाग की मनमानी, तीन किलोवाट के कनेक्शन को कर दिया पांच किलोवाट, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।
विद्युत विभाग की मनमानी, तीन किलोवाट के कनेक्शन को कर दिया पांच किलोवाट, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार।
धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के इमलों पांडेय पट्टी गांव का मामला।
जफराबाद।
धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के इमकों पांडेय पट्टी गांव निवासी एक उपभोक्ता ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि विभाग ने बिना भौतिक सत्यापन किए ही उसके घरेलू विद्युत कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया है, जिससे वह आर्थिक रूप से परेशान है।
ग्राम पाण्डेय पट्टी निवासी खरपत्तू बिन्द पुत्र रामदिहाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने विद्युत विभाग से 3 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था। उनके घर पर 3 किलोवाट का सोलर पैनल और स्मार्ट मीटर भी लगा हुआ है। आरोप है कि इसके बावजूद एसडीओ और जेई ने बिना परिसर का निरीक्षण किए ही मनमाने ढंग से उनके कनेक्शन को 3 किलोवाट से बढ़ाकर 5 किलोवाट कर दिया। पीड़ित ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल (शिकायत संख्या- PU25122503565) पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित अधिकारियों को लिखित पत्र भी दिया, लेकिन बिना मौका मुआयना किए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया।
पीड़ित खरपत्तू बिन्द ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर और अधिशासी अभियंता से भी लिखित शिकायत की थी। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर हुई जांच में जांच अधिकारी ने मौके पर 3 किलोवाट बिजली का खर्च ही पाया, लेकिन इसके बावजूद कागजों में अभी भी 5 किलोवाट ही चल रहा है और मीटर में कोई सुधार नहीं किया गया है। विभाग की इस लापरवाही और मनमानी के कारण पीड़ित को अधिक बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उनके विद्युत लोड को सुधार कर पुनः 3 किलोवाट किया जाए।
इस संबंध में विद्दुत उपकेंद्र इमलों पांडेय पट्टी के एसडीओ अतुल कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि जल्द ही टीम भेजकर इस प्रकरण को देखवाता हु यदि ऐसा पाया जाता है तो उसमे सुधार कर दिया जाएगा।
