Jaunpur news जौनपुर पंखे से लटककर युवक ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

IMG-20251229-WA0002
Share

इशरत हुसैन कीरिपोर्ट


जौनपुर पंखे से लटककर युवक ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर के मड़ियाहूं क्षेत्र अंतर्गत नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। बुधवार देर रात 28 वर्षीय सौरभ सेठ ने अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।
परिजनों के मुताबिक, देर रात तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर उन्हें संदेह हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो सौरभ का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।