August 22, 2026

Jaunpur news टेट अनिवार्यता’ के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल, 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस

Share


जौनपुर में ‘टेट अनिवार्यता’ के खिलाफ शिक्षकों का बिगुल, 13 अप्रैल को निकलेगा मशाल जुलूस
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से चहारसू स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित अहम बैठक में ‘टेट (TET) अनिवार्यता’ के विरोध में बड़े आंदोलन का ऐलान किया गया। उत्तर प्रदेशीय अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले आगामी 13 अप्रैल 2026 को जनपद स्तर पर विशाल मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
यह जुलूस बी.आर.पी. इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर विकास भवन स्थित शहीद स्थल तक जाएगा, जिसमें जिले भर के विभिन्न विकास खंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं के शामिल होने की संभावना है।
आंदोलन को सफल बनाने के लिए पूरे जनपद को आठ जोनों में बांटते हुए जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों को समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है, जो अपने-अपने क्षेत्रों से शिक्षकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में संगठन विस्तार पर भी जोर दिया गया। इसके तहत तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर नए पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने और उसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को देने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए जनपदीय टीम द्वारा विकास खंडों का दौरा कर शिक्षकों को जागरूक करने और मुख्यालय तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की रणनीति बनाई गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह मुन्ना समेत कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने आंदोलन को व्यापक बनाने का आह्वान किया।

About Author