Jaunpur news अनियंत्रित आर्टिका कार पलटी,सवार घायल
अनियंत्रित आर्टिका कार पलटी,सवार घायल
सुइथाकला। मध्य रात्रि क्षेत्र में रामनगर भगासा मार्ग पर सेवईं नाले के पास एक आर्टिका कार के अनियंत्रित होकर पलटने का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें सवार चार लोगों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस देख मौके से अन्य सवार खिसक लिए जबकि गंभीर रूप से घायल अधेड़ को कार का शीशा तोड़कर एंबुलेंस द्वारा सीएचसी सुइथाकला भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा उसे रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अन्यत्र चले गए।
बताया जा रहा है कि बघरवारा गांव निवासी भारत बिंद की आर्टिका कार यूपी 32एक्स एन 9979 से सवार होकर चार लोग रविवार मध्य रात्रि कहीं से वापस आ रहे थे। चर्चाओं की मानें तो वे सब रामनगर से वापसी कर रहे थे।वाहन मालिक का लड़का अरूण ड्राइवर सीट पर बैठा था कि रामनगर भगासा मार्ग पर सेवईं नाले के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार बासूपुर गांव निवासी चौथी राम 52पुत्र स्व कुबेर जहां गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं शेष अन्य को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस देख अन्य सवार जहां मौके से खिसक लिए वही गंभीर रूप से घायल चौथी को कार का शीशा तोड़कर एंबुलेंस द्वारा सीएचसी भिजवाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु रेफर कर दिया गया। लेकिन पीछे से पहुंचे परिजन उसे लेकर अन्यत्र चले गए।
