04 चोरी की मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा के साथ तीन शातिर चोरों को थाना लाइनबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

04 चोरी की मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा के साथ तीन शातिर चोरों को थाना लाइनबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाय जा रहा है जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 संजय कुमार के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री जितेन्द्र कुमार दूबे के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के मार्गदर्शन में, उ0नि0 अनिल कुमार मय हमराह उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता , उ0नि0 सुधीर कुमार , हे0का0 चन्द्रमा पाण्डेय , का0 कमलेश पाण्डेय , का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह के साथ आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश वांछित अभियुक्त में मामूर थे कि मुखवीर खास द्वारा बताया की दो व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल से सीहीपुर से चौरा माता मंदिर की तरफ आ रहे है अगर जल्दी किया जाये तो पकङे जा सकते हैं। इस सूचना पर तत्काल उक्त उ0नि0 मय हमराही द्वारा चौरामाता मंदिर के कुछ दूर पहले ही एक बारगी दविश देकर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना-अपना नाम विशाल बिन्द पुत्र शिवराज बिन्द नि0 सुल्तानपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर व विजय पुत्र शंकर गौङ नि0 कंधरपुर थाना लाइनबाजार जौनपुर बताया जिसकी तलाशी ली गयी तो विजय गौङ के पास से देशी तमंचा 315 बोर मिला। तत्पश्चात पुनः कङाई से पूछने पर इनके एक साथी विकाश प्रजापति पुत्र रामराज नि0 मुरादगंज थाना लाइनबाजार जौनपुर के घर से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुआ। उपरोक्त तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि यह सभी मोटरसाइकिल हम तीनों द्वारा अलग – अलग जगह से चुराई गयी है। तत्पश्चात कारण गिरफ्तारी बताते हुए आज सुबह समय 09.10 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त व आपराधिक इतिहास
1.विशाल विन्द पुत्र शिवराज विन्द निवासी सुल्तानपुर दरवेसअली थाना लाईन जनपद जौनपुर उम्र 20 वर्ष*

  1. मु0अ0सं0 105/21 धार 379 /411 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  2. मु0अ0सं0 138/21 धारा 41 /411/414/420/467/468 भादवि सिकरारा जौनपुर।
  3. मु0अ0सं0 12/22 धारा 379 /411 भादवि भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  4. मु0अ0सं0 42/22 धारा 379 /411 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  5. मु0अ0सं0 62/22 धारा 379 /411 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  6. मु0अ0सं0 65/22 41/411/413/414/419/420 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।

2. विजय गौड पुत्र शंकर गौड उम्र 20 वर्ष निवासी कंधरपुर थाना लाईन बजार जौनपुर*

  1. मु0अ0सं0 12/22 धारा 379 /411 भादवि भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  2. मु0अ0सं0 42/22 धारा 379 /411 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  3. मु0अ0सं0 62/22 धारा 379 /411 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  4. मु0अ0सं0 65/22 धारा 41/411/413/414/419/420 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  5. मु0अ0सं0 66/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइनबाजार जौनपुर।

3. विकास प्रजापति पुत्र रामराज प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी मुरादगंज थाना लाइन बाजार जौनपुर

  1. मु0अ0सं0 12/22 धारा 379 /411 भादवि भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  2. मु0अ0सं0 42/22 धारा 379 /411 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  3. मु0अ0सं0 62/22 धारा 379 /411 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
  4. मु0अ0सं0 65/22 धारा 41/411/413/414/419/420 भादवि थाना लाईन बाजार जौनपुर।
    बरामदगी चार अदद मोटरसाइकिल
  5. सुपर स्पेलण्डर काला रंग UP 50 BH 7712
  6. HF DELUX UP 62 AL 5871
  7. HF DELUX UP 62 AS 6004
  8. HF DELUX UP 62 BH 4405
  9. एक अदद तमंचा 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 अनिल कुमार थाना लाइनबाजार जौनपुर।
  2. उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता थाना लाइनबाजार जौनपुर।
  3. उ0नि0 सुधीर कुमार थाना लाइनबाजार जौनपुर।
  4. हे0का0 चन्द्रमा पाण्डेय थाना लाइनबाजार जौनपुर।
  5. का0 कमलेश पाण्डेय थाना लाइनबाजार जौनपुर।
  6. का0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना लाइनबाजार जौनपुर।

About Author