Jaunpur news ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चालक गंभीर रूप से घायल, खलासी भी जख्मी

IMG-20250618-WA0018
Share

ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में चालक गंभीर रूप से घायल, खलासी भी जख्मी
Jaunpur news जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र स्थित हौज टोल प्लाजा के समीप बुधवार सुबह ट्रक (ट्रेलर) और पिकअप वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं खलासी को भी चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, लखीमपुर के मेला मैदान से बिस्कुट लादकर वाराणसी जा रही पिकअप जैसे ही हौज टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे लखनऊ की ओर जा रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक राकेश यादव (37 वर्ष) वाहन में ही फंस गया। वहीं खलासी आमिर अली भी घायल हो गया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।