Jaunpur news चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लम्बित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश

IMG-20250617-WA0058
Share


जौनपुर: चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लम्बित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश

Jaunpur news जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप संचालक चकबंदी मुख्यालय आलोक कुमार एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी परवेज अख्तर अंसारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में चकबंदी कार्यों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं जैसे सर्वे, तरमीम, पड़ताल, कब्जा परिवर्तन की प्रगति, सत्यापन एवं अंतिम अभिलेखों की तैयारी की समीक्षा की गई। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय के स्थगन आदेशों से प्रभावित ग्रामों की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने चकबंदी न्यायालय में पाँच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही दस वर्ष और तीस वर्ष से अधिक समय से चकबंदी प्रक्रिया में लंबित ग्रामों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सर्वे व तरमीम स्तर पर रुके कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। अवरोधों को प्राथमिकता से दूर कर कार्य को गति देने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदीकर्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।