Jaunpur news भाजपा की डबल इंजन सरकार कर रही देश का चतुर्दिक विकास_विधायक रमेश चंद मिश्र

IMG-20250602-WA0086
Share

भाजपा की डबल इंजन सरकार कर रही देश का चतुर्दिक विकास_विधायक रमेश चंद मिश्र

भाजपा की मोदी सरकार में आत्म निर्भर भारत का सपना साकार

जौनपुर,जंघई।
Jaunpur news भाजपा की सरकार में प्रधान मंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है।देश के युवाओं के आत्मनिर्भर भारत के सपने को मोदी सरकार साकार कर रही है।वे भोगीपुर सेमरी में अनिलकुमार तिवारी उर्फ छबू के शादी की साल गिरह में आयोजित वस्त्र वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोल रहे थे।। इसके पूर्व विधायक का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
जिनमें प्रमुख रूप से राकेश भौकाल तिवारी,पंचम तिवारी,दीपक तिवारी,दिनेश तिवारी,भोलानाथ तिवारी,शैलेश आदि रहे।
आयोजक रत्नेश तिवारी ने बताया कि गरीबों में 200 साड़ी और 100 गरीब पुरुषों को वस्त्र दिया गया।इसके पूर्व अखंड रामचरित मानस पाठ कर पूजा अर्चना की गई।
संगीत कार्यक्रम में विकाश इलाहाबादी दलबल के साथ श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन शैलेश पाठक ने किया।