Jaunpur news 25000 का इनामिया गिरफ्तार-

IMG-20250126-WA0047
Share

थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित व 25000 का इनामिया 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

जौनपुर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सरपतहां के कुशल नेतृत्व में थाना सरपतहां पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-139/2024 धारा 147/148/323/324/504/506/307/120बी भा0द0वि0 से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त व 25000 का ईनामी 1.मुसम्मी अभिषेक सिंह उर्फ धौवक्कल पुत्र राजीव सिंह उर्फ पिन्टू सिंह निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 28 वर्ष को आज दिनांक 26.01.2025 समय 10.20 बजे सलरापुर रवनिया चौराहा करौंदीकला मिठाई की दुकान के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार वांछित/अभियुक्त-
1.अभिषेक सिंह उर्फ धौवक्कल पुत्र राजीव सिंह उर्फ पिन्टू सिंह निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह थाना सरपतहां जौनपुर
  2. का0 सोनू मौर्या थाना सरपतहां जौनपुर
  3. का0 अंकित राय थाना सरपतहां जौनपुर
  4. का0 ओम प्रकाश यादव थाना सरपतहां जौनपुर
  5. म0आ0 मंजू बाला यादव थाना सरपतहां जौनपुर
  6. चालक का0 पवन कुमार यादव थाना सरपतहां जौनपुर।