स्वामी विवेकानंद जयंती पर्व एव खिचड़ी सहभोज पर चर्चा बैठक हुई

Share

स्वामी विवेकानंद जयंती पर्व एवं खिचड़ी सहभोज पर चर्चा बैठक हुई। ,,,, ,,,,,,,,,,जौनपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा आज एक बैठक एवं सम्मान समारोह राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया के आवास पर हुआ जिसमें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव राष्ट्रीय संगत पंगत संगठन जौनपुर के राजेश श्रीवास्तव कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर के महामंत्री श्यामलकांत श्रीवास्तव ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल राष्ट्रीय कायस्थ एकता मंच जौनपुर के अध्यक्ष दयाशंकर निगम को श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर द्वारा सम्मानित किया गया एवं आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई महासमिति के संस्थापक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति का गठन इसलिए किया गया है कि इस संगठन में कायस्थ समाज के साथ साथ सभी जाती धर्म के लोगो को जोड़ कर भगवान चित्रगुप्त जी के बारे मे बताया जायेगा। संस्थापक अध्यक्ष बच्चा भईया ने कहा कि जल्दी ही लोगों से विचार विमर्श कर वृहद टीम का गठन किया जायेगा जिसमें सर्व समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष सुरेश अस्थाना ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त सभी धर्म जाती के भगवान हैं। संस्थापक अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि आज कायस्थ समाज के सभी संगठन एकजुट होकर श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर के साथ है और एकता का संकल्प लिए हैं। कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिला अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने कहा कि सामाजिक न्याय के देवता है भगवान चित्रगुप्त जी , राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव ने बताया कि 12 जनवरी को 12 बजे स्वामी विवेकानंद जयंती पर स्वामी विवेकानंद पार्क सिपाह ख्वाजा दोस्त में सभी संगठन के लोग एक साथ जयंती पर्व मनाएंगे। कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जौनपुर के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू एवं ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल ने कहा कि खिचड़ी सहभोज में सभी को आमंत्रित किया जाएगा।बैठक में आगामी कार्यक्रम पर चर्चा हुई जिसमे स्वामी विवेकानंद जयंती पर्व, सामाजिक समरसता खिचड़ी सहभोज और जनपद में आने वाले संगत पंगत राष्ट्रीय जनजागरण रथयात्रा तैयारी पर चर्चा हुई रथयात्रा का नेतृत्व आर के सिन्हा बाबूजी सांसद, स्वामी चक्रपाणि जी महराज करेंगे। बैठक में उपस्थित सभी लोग ने सभी कार्यक्रम सफल बनाने का संकल्प किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव फूफा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक अधिकारी, युवा राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव कोटवा, डॉ विवेक श्रीवास्तव प्रदेश सचिव अनुपम श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष संतोष निगम पकौड़ी,राष्ट्रीय प्रवक्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार जिला उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव एडवोकेट युवा नेता सुलभ श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव राकेश श्रीवास्तव, गुड्डू श्रीवास्तव आदि चित्रांश बंधु मौजूद रहे।

About Author