February 17, 2026

मधुमेह के खिलाफ कृष्णान्जलि परिवार का जागरूकता महा अभियान “अबकी बार 20000 पार” सफ़लतापूर्वक संपन्न अनोखा विश्वरिकॉर्ड गुग्गललिंक और शीघ्र

Share

मधुमेह के खिलाफ कृष्णान्जलि परिवार का जागरूकता महा अभियान “अबकी बार 20000 पार” सफ़लतापूर्वक संपन्न अनोखा विश्वरिकॉर्ड गुग्गललिंक और शीघ्र।

बुधवार 1 जनवरी 2025 को कृष्णा हार्ट केयर फर्टिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर की संस्था कृष्णान्जलि सेवा ट्रस्ट द्वारा पूर्वांचल के प्रमुख जिला केंद्रों गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज, मऊ, गाजीपुर एवं जौनपुर के प्रमुख स्थलों पर लगभग 250 से ज्यादा पिकेट बनाकर मधुमेह परीक्षण किया गया। उपरोक्त जिलों के प्रमुख स्थलों सहित जौनपुर जिले के लगभग सभी तहसीलों के तहसील परिसर एवं जिले के दीवानी, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन सहित जौनपुर के लगभग सभी चौराहों सहित प्रमुख स्थानों पर बूथ बनाकर मधुमेह परीक्षण किया गया। यह कार्य प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होकर अपराह्न 4:00 बजे तक अनवरत चलता रहा। इस पूरे अभियान में पूर्वांचल के लगभग 25,000 से ज्यादा लोगों का मधुमेह परीक्षण किया गया।

इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न होने पर डॉक्टर हरेंद्र देव सिंह ने इस कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी। 1 जनवरी की शाम को ही कृष्णान्जलि परिवार ने कार्यकर्ता एवं सहयोगी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जिसे संबोधित करते हुए कृष्णा हार्ट केयर इनफर्टिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर के निदेशक और इस पूरे कार्यक्रम को कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉक्टर हरेंद्र देव सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने 20000 पार के इस अभियान को न सिर्फ 20000 पार कराया बल्कि उससे कहीं ज्यादा आप सभी ने मिलकर 25000 से ज्यादा लोगों का मधुमेह परीक्षण किया। एक दिन में किसी एक संस्था द्वारा 25000 से ज्यादा लोगों का मधुमेह परीक्षण किया जाना यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। डॉक्टर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी ने न सिर्फ 2500लोगों का मधुमेह परीक्षण किया बल्कि आपने 200 से ज्यादा जगह पर जो बूथ लगाकर यह परीक्षण किया उससे कम से कम ढाई से तीन लाख लोगों तक अपना यह जागरूकता संदेश पहुंचा दिया, जो मधुमेह से लड़ने में आम जनता के लिए जीवन भर सहायक साबित होगा। क्योंकि मधुमेह जैसी बीमारी किसी भी परिवार के लिए दीमक की तरह है जो की न सिर्फ उस व्यक्ति को धीरे-धीरे खत्म करता है बल्कि उस व्यक्ति से जुड़े पूरे परिवार के लिए यह एक अभिशाप हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष के प्रथम दिन आप सभी ने यह नेक सामाजिक कार्य किया जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं और आह्वान किया कि जब भी आपको मौका मिले मधुमेह के प्रति हमेशा समाज में और अपने आसपास लोगों को जागरुक करते रहना है।

कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर मधु शारदा ने भी सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं को इसके लिए शुभकामनाएं दी और सभी सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम के सफल प्रबंधन में विशेष भूमिका निभाने वाले डॉक्टर रॉबिन सिंह ने भी सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं दी और भविष्य में इसी तरह के अन्य जागरूकता कार्यक्रम के लिए सभी सहयोगियों को तैयार रहने के लिए कहा।

कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में डॉक्टर मनमोहन सिंह, डॉक्टर अशोक यादव, डॉक्टर विनय तिवारी, प्रोफ़ेसर आर के सिंह वरिष्ठ पत्रकार आर पी सिंह डॉ आलोक डॉक्टर कृष्ण देव सिंह, आर.पी. सिंह,……सहित इस अभियान से जुड़े कृष्णान्जलि परिवार, यूपीएमएसआए एवं जेपीएमसी के 200 से ज्यादा सहयोगी और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन जेपीएमसी के अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने एवं धन्यवाद और आभार कृष्णा हार्ट केयर इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेंटर के मैनेजर गगनेंद्र सिंह ने किया।

About Author