September 16, 2024

बच्चो में तार्किक चिंतन एवम वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होता है विकास*बीइओ

Share

बच्चो में तार्किक चिंतन एवम वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होता है विकास*बीइओ

*विकास खंड के 57 जूनियर विद्यालय के 258 मेधावी बच्चो ने लिया भाग।

मछलीशहर,जौनपुर

बच्चो में क्विज प्रतियोगिता के आयोजन से शैक्षिक संवर्द्धन होने के साथ ही आपस में प्रतिस्पर्धा, तर्क तथा चिंतन का विकास होता है। ऐसे अभियान ब्लॉक स्तर पर आयोजन से बच्चो को प्रेरणा मिलती है। उक्त बाते बीआरसी पर आयोजित राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में बच्चो को पुरस्कृत करने के बाद बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार शुक्ल ने कहा। उन्होंने इससे बच्चो में तार्किक चिंतन तथा विश्लेषण क्षमता का विकास होता है।

इस दौरान विज्ञान के एआरपी डॉ संतोष कुमार तिवारी ने बताया की कुल 57 विद्यालय के 258 बच्चो ने भाग लिया। सभी बच्चो को रेखागणित बॉक्स किट देने के साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया की टॉप सौ बच्चो को शैक्षिक भ्रमण के लिए भी भेजा जाएगा। विज्ञान शिक्षको के लिए बताया की बच्चो के प्रोजेक्ट मॉडल जरूर बनवाए। इस दौरान पर्यवेक्षक के रूप में,एआरपी शिवाकांत तिवारी, अमला प्रसाद यादव परीक्षा के दौरान शुचिता पूर्ण के लिए सक्रिय रहे।

About Author