एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, सर्वे रजिस्टर सही नही पाए जाने पर बीएलओ व सुपर वाइजर से जताई नाराजगी

IMG-20231125-WA0009
Share

एसडीएम ने बूथों का किया निरीक्षण, सर्वे रजिस्टर सही नही पाए जाने पर बीएलओ व सुपर वाइजर से जताई नाराजगी

जौनपुर केराकत

एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा ने तहसील केराकत क्षेत्र के कई बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वे रजिस्टर सही नही पाए जाने पर बीएलओ और सुपर वाइजर से नाराजगी जताई।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने सुपर वाइजर और ए ई आर ओ के साथ बैठक किया। कुसरना, बलुआ विजयीपुर के कई बूथों पर पहुचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बूथ संख्या 283 का सर्वे रजिस्टर सही नही पाया गया। जिस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार करने का निर्देश दिया। एस डी एम नेहा मिश्रा ने कहा कि जिन बूथों पर पदाभिगीत अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। जिन्हें चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में लापरवाही बरतने पर इन कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।