October 18, 2024

वोटर चेतना महाअभियान के अंर्तगत कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का नाम  वोटर लिस्ट में शामिल करायें: अशोक चौरसिया

Share

वोटर चेतना महाअभियान के अंर्तगत कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का नाम  वोटर लिस्ट में शामिल करायें: अशोक चौरसिया

जौनपुर : भारतीय जनता पार्टी जौनपुर ने जिला में वोटर चेतना महाभियान के अंर्तगत पार्टी के सीहीपुर स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा बंदे मातरम का गीत गाया गया। उसके पश्चात मुख्य अतिथि का जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि वोटर बनाना और मतदाताओं को अपने पक्ष में जोड़ना भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। वोटर चेतना महाअभियान के अंर्तगत कार्यकर्ता घर-घर जाकर 18 साल पूरे करने वाले मतदाताओं का पहचान पत्र बनाकर वोटर लिस्ट में शामिल करायें। लोकसभा में जीत दर्ज करने के लिए भाजपा ने यूथ के साथ ही नये वोटरों पर भरोसा जताया है। बीते चुनाव में यूथ का अधिकतर वोट भाजपा को ही मिला था। पार्टी की जीत सरकार गठन में इस मतदाता वर्ग का खासा योगदान रहेगा इसलिये नये वोटर और छूटे वोटरों को मतदाता सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जाय युवा वोटरों का एक बहुत बड़ा वर्ग भाजपा के लिए वोट करता रहा नेतृत्व यह भली प्रकार से जानता है बीते दो लोकसभा चुनाव इसका प्रमाण हैं। इस खास अभियान की मुख्य वजह ही युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना है। 2024 में मताधिकार पाने वाले युवा वोटरों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने का अभियान इसीलिए चलाया जाएगा। छूटे वोटरों को जोड़ने का काम भी अभियान का हिस्सा है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर यह कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि वोटर चेतना महाभियान प्रत्येक दहलीज पर पहुंचने का अभियान है विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान, बूथ से अन्यत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने का कार्य तथा दिवंगत मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है।

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि बैठक का उद्देश्य नए वोटर को जोड़कर पार्टी को सशक्त बनाना है। इससे पार्टी की विस्तार होगी भाजपा इसके लिए जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को तरजीह देती है। इससे पार्टी का जनाधार बढ़ने के साथ विस्तार भी होता है। 2024 में संसद का चुनाव होना है नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार सरकार बनाना है भारत को विश्वगुरु बनाना है।

एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सु ने कहा कि हमारी सरकार हमारे राष्ट्र को सशक्त बना रही है और समृद्धि की नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है। आज मोदी के नेतृत्व में देश में एक नई राजनीति की शुरुआत हुई है जिसने आम नागरिकों की भावना को समेट लिया।

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और भाजपा प्रदेश में 80 सीटों पर विजय के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अध्यक्षीय संबोधन देते हुये कहा कि पार्टी के अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ताओं को सतत सम्पर्क व सतत संवाद की भाजपा परम्परा के साथ फिर एक बार घर-घर दस्तक देना है। 2024 का चुनाव हमारे लिए बड़ा चुनाव होने वाला है आज सारे विपक्षी दल भाजपा सरकार को हार का मुंह दिखाना चाहते हैं सारे राजनीतिक दल भले हमारे खिलाफ हों लेकिन आम जनता हमारे साथ है। भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में तमाम दलों के गठबंधन के बावजूद भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिला था। इस बार भी तमाम दलों के गठबंधन के बावजूद भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिलेगा जैसे नगरीय निकाय, पंचायत तथा सहकारिता के चुनावों में भाजपा ने ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। ऐसे में भाजपा का मजबूत संगठनात्मक ढांचा किसी भी चुनौती को स्वीकार करके परिणाम देने में सक्षम है।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा संयोजक अशोक श्रीवास्तव जिला महामंत्री सुशील मिश्रा पीयूष गुप्ता ई अमित श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष एवं वोटर चेतना महाअभियान के संयोजक संतोष सिंह सुधाकर उपाध्याय सुरेन्द्र सिंघानिया संदीप सरोज जिला मंत्री उमाशंकर सिंह अवधेश यादव राज पटेल प्रमोद यादव संतोष मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री संदीप तिवारी शशि मौर्य अंजना श्रीवास्तव ब्लाक प्रमुख गण धीरू सिंह बृजेश यादव सत्येन्द्र सिंह फंटू उमेश तिवारी मम्मन यादव धनन्जय सिंह सुभाष शुक्ला भूपेन्द्र सिंह विपिन द्विवेदी ओमप्रकाश सिंह आमोद सिंह रोहन सिंह सिद्धार्थ राय पवन पाल अम्बरीशधर द्विवेदी नरेन्द्र उपाध्याय रागिनी सिंह अनिल गुप्ता दिव्यांशु सिंह अजय सरोज अजय सिंह जितेंद्र सिंह राजकुमार जायसवाल आशीष गुप्ता प्रबुद्व दुबे इन्द्र्सेन सिंह घनश्याम यादव मण्डल अध्यक्ष गण बलबीर गौड़ विनोद मौर्य लवकुश सिंह अजय मिश्रा शैलेस सिंह जितेंद्र मिश्रा नरेन्द्र विश्वकर्मा अमित श्रीवास्तव विकास शर्मा राजकेशर पाल धर्मेंद्र मिश्रा संतोष गुप्ता उमेश सिंह चिंताहरण शर्मा देवी प्रसाद सिंह जितेंद्र सिंह विनोद सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author