September 21, 2024

22 सदस्यीय कोर कमेटी व 11सदस्यीय संघर्ष समिति का हुआ गठन

Share

22 सदस्यीय कोर कमेटी व 11सदस्यीय संघर्ष समिति का हुआ गठन

शाहगंज। तहसील क्षेत्र के सुइथाकला विकासखंड अंतर्गत इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरुद्दीनपुर में गुरुवार को शिक्षकों की संघर्ष समिति व कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई।बैठक में सर्वसम्मति से दुष्यंत मिश्र,संजय सिंह, राधेश्याम व बेचू सिंह को संरक्षक मनोनीत किया गया। मनोनयन के इसी क्रम में राम आसरे को संघर्ष समिति सुइथाकला ब्लॉक अध्यक्ष, दिलीप कुमार , गिरीश सिंह, श्री प्रकाश यादव, रविशंकर यादव क्रमशः उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार यादव मंत्री तथा राकेश मौर्या शिवानंद यादव, शकुंतला मिश्रा, चिन्मय विश्वास को संयुक्त मंत्री तथा राजेश कुमार गौतम को उ. प्र.प्रा.शि.संघ के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ रणंजय सिंह व ब्लॉक मंत्री उमेश चंद्र यादव की संस्तुति पर मीडिया प्रभारी बनाया गया।इसी क्रम में ब्लॉक की कोर कमेटी के संरक्षक के रूप में दुष्यंत मिश्र, बेचू सिंह व संजय सिंह, डॉ. रणंजय सिंह अध्यक्ष, देवेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हर्षु प्रसाद मिश्र, राज केशर यादव ,मनोज कुमार, समर बहादुर पाल उपाध्यक्ष, अनुपमा अग्रहरि उपाध्यक्ष( महिला) , सतीश सिंह संयुक्त मंत्री, अवनीश सिंह, मनोज दुबे ,बृजेश यादव ,उदय प्रताप सिंह क्रमशः संगठन मंत्री, बंदना अग्रहरि संगठन मंत्री (महिला), अमित सिंह,शैलेश यादव, हेमंत शर्मा,बेचन राम क्रमशः प्रचार मंत्री, संगीता पाल प्रचार मंत्री( महिला), इंद्रसेन तिवारी कोषाध्यक्ष ,अजय कुमार हलवाई अकाउंटेंट तथा रामजीत ऑडिटर बनाए गए। दुष्यंत मिश्र, डॉ. रणंजय सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह तथा राधेश्याम आदि पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। अपेक्षा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास जताया गया कि हमेशा शिक्षकों के हित के लिए कार्य करेंगे। सकारात्मक सहयोग की भावना से हर सुख दुख में खड़े रहेंगे।

About Author