September 19, 2024

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा मे दो चचेरी बहनें बनी शिक्षक

Share

जलालपुर जौनपुर क्षेत्र के पुरेंव गांव में एक ही घर की दो चचेरी बहनों कु प्रिया सिंह एवं कु स्मृति सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता के प्राथमिक विद्यालय वर्ग में एक साथ चयनित होने का गौरव प्राप्त किया।
18 अक्टूबर 2023 को बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित उपर्युक्त परीक्षा में सीटेट क्वालिफाइड दोनों बहनों प्रिया सिंह पुत्री गिरीश सिंह एवं स्मृति सिंह पुत्री शैलेश सिंह को क्रमशः पटना एवं औरंगाबाद मे प्राथमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति हेतु चयनित घोषित किया गया। दोनों बहनों के शिक्षक पद पर चयन होने की जानकारी होते ही परिवारजन,शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर छा गयी तथा घर पर बधाई एवं शुभकामना देने वालों का तांता लग गया। परिवारजन प्रो.ओंकारनाथ सिंह,डॉ नेपेंद्र बहादुर सिंह, डॉ अरविंद सिंह, श्री प्रकाश सिंह,अभिमन्यु सिंह,विनय सिंह, श्याम सुंदर सिंह,मनोज कुमार सिंह, अजीत सिंह, डॉ प्रमोद कुमार सिंह,डॉ संतोष कुमार सिंह, अनूप सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह, स्वतंत्र सिंह, आकाश सिंह आदि ने घर पर आए लोगों को मिठाई खिलाकर स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

About Author