मरकजी सीरत कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने शहर कोतवाल को बारह रबीउल अव्वल के मेले की रूप रेखा से अवगत कराया

IMG-20230915-WA0019
Share


जौनपुर
सीरत कमेटी के सदर शौकत अली मुन्ना राजा के प्रतिनिधित्व में और साबिक सदर अरशद कुरैशी के संरक्षण में आज कमेटी के एक प्रतिनिधि मंडल ने शहर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अखिलेश मिश्रा को आगामी प्रोग्राम और शहर में लगने वाले एतिहासिक मेले की रूप रेखा से अवगत कराया
इस मौके पर सदर मुन्ना राजा ने बताया की आगामी त्यौहार रबी उल अव्वल में प्रशासन की तरफ से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल और खास कर महिला पुलिस कांस्टेबल मुहैया कराये जाने तथा अन्य समस्त सुविधाएं जो जलसे जुलूस के लिए हर वर्ष मिलती रही है को इस वर्ष भी प्रशासन मुहैया करवाएगा ताकि जुलूस जलसे को सकुशल संपन्न कराया जा सके।
इस मौके पर एकराम सौदागर,
रियाजुल हक़,सरताज अहमद सिद्दीक़ी,मोहम्मद शकील माज़ राइन,दानिश इकबाल,जफर मसूद,शहाबुद्दीन,अर्शी नवाज आदि लोग मौजूद रहे।