September 20, 2024

खुटहन पुलिस ने अवैध तलवार के साथ अभियुक्त कृष्ण कुमार शर्मा को किया गिरफ्तार

Share

-जौनपुर।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी शाहगंज के मार्गदर्शन मे प्र0नि0 खुटहन श्री योगेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना खुटहन पुलिस द्वारा एक नाजायज तलवार के साथ कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र स्व0 रामकेवल शर्मा निवासी ग्राम कम्मरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर को दिनांक 08.09.2023 की रात्रि में कम्मरपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुध्द आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  1. कृष्ण कुमार शर्मा पुत्र स्व0 रामकेवल शर्मा निवासी ग्राम कम्मरपुर थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

बरामदगी का विवरण

  1. 01 नाजायज तलवार

पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास-

  1. मु0अ0सं0- 243/23 धारा 4/25 शस्त्र अधि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर
  2. मु0अ0सं0- 176/23 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना खुटहन जनपद जौनपुर

गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-

  1. उ0नि0 श्री बौड़म यादव, हे0का0 चन्द्रशेखर सिंह, हे0का0 अखिलेश यादव थाना खुटहन जनपद जौनपुर।

About Author