September 20, 2024

तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं डा0 भीमराव आबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया।

Share

भारतीय जनता पार्टी द्वारा परशुरामपुर मण्डल में तिरंगा यात्रा निकाली गई एवं डा0 भीमराव आबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया।

भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष परशुरामपुर जितेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा का समापन करते हुए पुर्व जिला अध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि लाखों भारतवासियों ने अपने प्राणों की आहुति दी तब जाकर हमे यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई। उन वीर शहीदों ने विदेशी ताकतों पर विजय पाने के साथ ही देश का सर्वांगीण विकास और राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर एक मजबूत राष्ट्र की परिकल्पना थी। हमारे महान बलिदानियों के बलिदान से हमें विदेशी ताकतों से स्वतंत्रता तो मिल गई, परन्तु स्वतंत्र भारत की शुरुआती सरकारें देश को ऐसी दिशा देने में विफल रही, जिससे कि एक मजबूत व आत्मनिर्भर भारत बन पाता। देश में जाति व धर्म के नाम पर जहर घोला गया जिससे कि अपनी सत्ता बचाई जा सके ।

मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पिछले सात वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार स्वतंत्रता आंदोलन के हमारे महानायकों के सपनो का भारत के निर्माण में लगी है और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जाती, धर्म की राजनीति को नकार कर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलकर देश का सर्वांगीण विकास किया है। आज भारत की गिनती दुनिया के मजबूत राष्ट्रों में होने लगी है व दुनिया जानती है कि ये नया भारत है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। पिछले सात वर्ष में भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है, देश के सेना मजबूत हुई और देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं।

तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से शैलेंद्र, अरूण उपाध्याय, ओम प्रकाश, शिवशंकर, धर्मेन्द्र दत्त उपाध्याय, अशोक सिंह , शेलेंद्र , घनश्याम यादव , पवन , लक्ष्मी शंकर , अशीष सिंह आशू , गुड्डू सिंह , दीपक , अनील, मण्डल मीडिया प्रभारी दिग्विजय सिंह, आईटी के संतोष द्विवेदी व भाजपा के अन्य गण मान्य जन उपस्थित रहें कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author