January 24, 2026

शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना संगठन का मूल उद्देश्य :अरविंद शुक्ल

Share

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई चर्चा

शाहगंज। उत्तर प्रदेशीय ब्लॉक इकाई सुईथाकला की बैठक जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल के आह्वान पर ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. रणंजय सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जो भी समस्याएं हो उसके संबंध में लिखित रूप से ब्लॉक इकाई को अवगत कराएं। शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना संगठन का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक बंधुओं के अधिकार की लड़ाई लड़कर उन्हें उनका हक दिलाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार के अन्याय अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। अधिकारों को दिलाने के लिए जो भी आवश्यक कदम होंगे अवश्य उठाए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र से संबंधित सभी शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए हमेशा उनके अधिकारों के लिए तत्पर रहूंगा। आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन इंद्रसेन तिवारी (ब्लॉक कोषाध्यक्ष) ने किया तथा संचालन उमेश चंद्र यादव (ब्लॉक मंत्री ) ने किया। इस अवसर पर दुष्यंत मिश्र जिला मंत्री पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ,देवेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह,उदय कृष्ण यादव, अनुराग डोगरा ,श्री प्रकाश यादव, पंकज सिंह ,अजय कुमार हलवाई आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

About Author