September 20, 2024

ब्लॉक मुख्यालय सुईथाकला में ब्लॉक प्रमुख ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व अधिकारियों ने किया योग

Share

सुईथाकला। शासन के निर्देशानुसार ब्लॉक मुख्यालय में 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आनंद योगी ने उपस्थित ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ .उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी व खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव सहित अधिकारियों कर्मचारियों व प्रतिनिधियों को योग करना सिखाया। उन्होंने विभिन्न आसनों के बारे में जानकारी दी ।ब्लाक प्रमुख विद्या तिवारी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रोगों से निजात दिलाने में सनातन काल से योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि संपूर्ण मानव जाति का कल्याण तभी संभव है जब वह अपने दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझते हुए इसे अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएंगे। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ .उमेश चंद्र तिवारी गुरुजी ने अपने वक्तव्य में कहा कि मनुष्य के निरोग होने का योग ही सबसे उत्कृष्ट साधन है। योग ना केवल मनुष्य के शारीरिक विकास में सहायक होता है बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास भी करता है। शरीर स्वस्थ रहने पर ही हमारी इंद्रियां और मन क्रियाकलापों पर नियंत्रण रख पाते हैं। खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने योग का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन समाज को रोगों से मुक्ति दिलाने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा। मौके पर समस्त अधिकारी कर्मचारी व ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।मौके पर पवन कुमार पाल क्षेत्रीय मंत्री भाजयुमो काशी क्षेत्र ,सतीश सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष उ. प्र.
प्रा. शिक्षक संघ,पारसनाथ यादव जिला मंत्री उ. प्र. प्रा. शि. संघ, दुष्यंत मिश्र जिला मंत्री पूर्व मा. शि. संघ,सुधाकर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ, संयुक्त खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह ,डॉ.रणंजय सिंह ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ, संजय सिंह भाजपा नेता, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

About Author